{"_id":"570839d84f1c1bad74c810da","slug":"weather-become-hot-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुला मौसम, चढ़ गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुला मौसम, चढ़ गया पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने के बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया। मौसम खुलने से एक ही दिन में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। हालांकि रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में भी सुबह से ही आसमान साफ रहा। कुछ देर के लिए आंशिक बादल आए लेकिन ज्यादा देर तक उनका असर नहीं रहा। इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था जो कि शुक्रवार को बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रात का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री था जो कि शुक्रवार को घटकर 14.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन