फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather alert in uttarakhand

Dehradun News: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 10 Jan 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
weather alert in uttarakhand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


देहरादून। जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर मचे हाहाकार के बीच मैदान से पहाड़ तक आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज का सबसे अधिक असर जोशीमठ के उन लोगों पर पड़ेगा, जो भू-धंसाव के चलते विस्थापन का सामना कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग , अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed