फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather alert for uttarakhand four district

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए जारी किया आज शाम तक का अलर्ट, बढ़ गई धड़कनें

Mon, 18 Jun 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jun 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
weather alert for uttarakhand four district
weather

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका से हरिद्वार और रुड़की के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी हुई है। इस अलर्ट में रविवार सुबह से 36 घंटों तक का समय दिया गया है। वहीं रुड़की के खादर में रविवार को गंगा का जलस्तर सामान्य रहा, लेकिन अलर्ट सोमवार शाम तक का होने पर खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। 
विज्ञापन


देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में छाई धूल और धुंध से सोमवार से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने पहले ही सोमवार से राजस्थान-पंजाब की ओर से आने वाली हवा के रुख में बदलाव की संभावना जताई थी। जिससे धूल और धुंध से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से धूल और धुंध छाई हुई थी

weather alert for uttarakhand four district

राजस्थान-पंजाब की ओर से चल रही धूल भरी हवा के चलते राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले चार दिनों से धूल और धुंध छाई हुई थी। धूल-धुंध के कारण ठीक से धूप भी नहीं निकल रही थी। रविवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के रुख बदलने की संभावना है। इससे लगातार आ रही धूल में कमी आएगी। शाम तक काफी हद तक धूल और धुंध के साफ होने की उम्मीद है।

मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 

बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर चुका है प्रशासन

weather alert for uttarakhand four district

वहीं रुड़की के खाद में प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर चुका है, लेकिन दावे कितने सही है यह तो समय पर पता चल पाएगा, लेकिन इससे पहले सोमवार शाम तक चार जिलों में घोषित किया गया भारी बारिश के अलर्ट ने खादरवासियों की धड़कने बढ़ाई हुई हैं।

रविवार सुबह रुक-रुक कर हुई बारिश लोगों की परेशानियों का सबब बनी रही। खादर क्षेत्र के लोग एक-दूसरे से गंगा के जलस्तर को लेकर जानकारियां जुटाते रहे। दोपहर बाद मौसम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अलर्ट की चेतावनी में सोमवार का दिन बाकी है।

ग्रामीण अनुज, सोनू, रविपाल, कुशलपाल, यशपाल आदि का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते गंगा के तटबंधों को दुरुस्त कराता तो गंगा का जलस्तर बढ़ने पर लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते। इस संबंध में जिला आपदा अधिकारी मीरा कैंथुरा ने बताया कि गंगा का जलस्तर सामान्य चल रहा है। फिर भी जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed