फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water will be available throughout the day on Holi,

Dehradun News: होली पर पूरे दिन मिलेगा पानी, नहीं होगी कमी

Thu, 21 Mar 2024 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Water will be available throughout the day on Holi,
होली का त्योहार नजदीक है। गर्मी भी शुरू हो गई है। इसके लिए जल संस्थान ने तैयारी पूरी कर ली है। होली के मौके पर पूरे दिन पानी मिलेगा। इसके लिए जल संस्थान की ओर से दोपहर में भी पानी देने के तैयारी की जा रही है। सामान्य दिनों में रोजाना पानी की सप्लाई सुबह और शाम होती है, लेकिन होली के मौके पर दोपहर में भी पानी की सप्लाई होने के कारण पूरा दिन ही पानी मिलेगा। ऐसे में पानी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही दून में पानी की समस्या शुरू हो जाती है। ट्यूबवेल और जलस्रोत भी सूखने लगते हैं। जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ते हैं। टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जाती है। जल संस्थान महाप्रबंधक डीके सिंह का कहना है कि होली पर दोपहर को भी पानी दिया जाएगा। इससे पानी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


-------



पानी की कमी होने पर यहां करें शिकायत

पेयजल लाइनों का लीकेज भी पानी की समस्या की बड़ी वजह है। हर साल लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहता है। लीकेज की शिकायत मिलने पर जल संस्थान लाइनों को ठीक भी कराता है। जल संस्थान ने टोल फ्री नंबर 18001804100, 1916 भी जारी किया है। जिसमें उपभोक्ता पेयजल समस्या और लीकेज की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed