{"_id":"dc87c35521124cfe4ffe204ff6944265","slug":"water-supply-pipe-break-in-dalanwala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन के चक्कर में पीने का पानी हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन के चक्कर में पीने का पानी हुआ मुहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Feb 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन के काम के चलते पूरा शहर परेशान है। जहां-तहां बेहद अव्यवस्थित तरीके से खुदाई की जा रही है। सीवर लाइन के चक्कर में डालनवाला क्षेत्र स्थित नेमी रोड के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। यहां सीवर लाइन बिछाने के दौरान पानी की पूरी लाइन ही उखाड़ दी गई।
विज्ञापन
नेमी रोड निवासी उदित नारायण मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के कई लोग दस दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल निगम की ओर से सीवर लाइन डाले जाने के दौरान पानी की पूरी लाइन ही उखाड़ दी गई।
विज्ञापन
काम पूरे किए बिना ही चलते बने
काम पूरा किए बिना ही निगम के लोग चलते बने। इस संबंध में प्राइवेट प्लंबर से कहा गया तो उसने तीन हजार रुपये मांगे। स्थानीय निवासी शीतल मिश्रा ने बताया कि ब्यूटीशियन आदि कोर्स कराने के लिए ट्रेनिंग सेंटर चलाती हैं। प्रशिक्षण लेने आने वाली युवतियां दस दिन से पानी के लिए परेशान हो रही हैं। बाजार से पानी की बोतल खरीदकर लानी पड़ रही है। कहा कि यदि विभाग ने काम नहीं किया तो कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
इनका है कहना
ठेकेदार की गलती है। यदि क्षेत्र में पानी की लाइन टूट गई थी तो उसे मरम्मत करके ही आगे काम पर जाना चाहिए था। इस मामले में ठेकेदार को तलब किया जाएगा। जल्द से जल्द क्षेत्र की पानी की लाइन ठीक करा दी जाएगी।
-सुजीत विकास, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम