फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water entered many houses, shops, wall of two schools collapsed

Dehradun News: कई घरों, दुकानों में घुसा पानी, दो स्कूलों की दीवार गिरी

Wed, 19 Jul 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water entered many houses, shops, wall of two schools collapsed
बारिश के कारण नंदा की चौकी और केहरी गांव में कई घरों में मलबा और पानी भर गया। वहीं एशियन स्कूल और तिलक रोड स्थित सिटी बोर्ड स्कूल की दीवार गिर गई। शहर में भी कई जगह दुकानों और मकानों में पानी घुसने के कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ। सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति रही। जिससे आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश के कारण रिस्पना, बिंदाल सहित बरसाती नदी नाले उफान पर आ गए। इससे दून में कई जगह पुश्तों, सड़कों को नुकसान हुआ है। लोगों के घरों, दुकानों, बेसमेंट आदि में पानी पानी घुस गया। इस दौरान नगर निगम को 18 शिकायतें मिली। इसमें अधिकर घरों, दुकानों, सड़कों में जलभराव की शिकायतें रही। एमडीडीए कॉलोनी लक्ष्मण चौक में नाली चोक होने से भी घरों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी गांव में घुस गया। घरों में जलभराव होने से कैलाश, सुदेश, संजय, नीलकेश संदीप पूनम के घरों का सामान तक खराब हो गया। वहीं नंदा की चौकी में भी बारिश के चलते जंगल से पानी के साथ मलबा बहकर आ गया और घरों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण
कैंट विधायक सविता कपूर ने कांवली, शास्त्री नगर, लक्ष्मण चौक, अनुराग चौक का दौरा किया और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने अनुराग चौक पर नगर निगम के भूखंड पर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। वहीं सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत 45 आपदा पीड़ितों को आपदा राहत के चेक का वितरण किया।


जिला प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता
देहरादून। जिला प्रशासन ने शांति विहार और सपेरा बस्ती में एक परिवार को एक लाख 20 हजार रुपये और छह परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed