फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water crisis in dehradun

दो दिनों से पानी के लिए तरस रहे लोग

Wed, 24 Jul 2013 11:08 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
water crisis in dehradun

प्रेमनगर के राघव विहार क्षेत्र में दो दिनों से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। पहले अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर का पैनल फुंकने की बात कही। वहीं अब ट्रांसफार्मर खराब होने की बात कही जा रही है। दोनों ही विभागों की हीलाहवाली का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
प्रेमनगर के राघव विहार क्षेत्र में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पांच महीनों में कई बार ट्यूबवेल जवाब दे चुका है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब एकबार फिर ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्रवासी वीरू बिष्ट का कहना है कि विभागीय अधिकारी सही तरीके से समस्या का कारण भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं जलसंस्थान के अधिकारियों की माने तो ट्रांसफार्मर का बंदोबस्त अभी तक नहीं हो पाया है। विद्युत विभाग इसके लिए संस्थान को सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की जा रही है। यदि वह चाहे तो मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर जनता की समस्या दूर कर सकते हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल पाया है। संस्थान की जिम्मेदारी है तो वह किसी तरह से भी समस्या समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। --सुंदर लाल जुयाल, अधिशासी अभियंता, पित्थूवाला जोन, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed