{"_id":"67f749c80225c7c22304f26d","slug":"water-complaint-number-shortage-then-call-control-room-number-uttarakhand-news-in-hindi-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पानी की किल्लत सताए तो ये नंबर मिलाएं, सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाएं गए कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पानी की किल्लत सताए तो ये नंबर मिलाएं, सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाएं गए कंट्रोल रूम
Thu, 10 Apr 2025 12:04 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:04 PM IST
सार
पानी की किल्लत सताने पर लोग कंट्रोल रूम में कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलावार कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। सरकार ने सभी कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बताया कि कंट्रोल रूम की नियमित समीक्षा हो रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके
विज्ञापन
राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001804100 और 1916 पहले से ही चल रहे हैं। जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है।