फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025: offline registration 60 counters will be opened for the convenience of Yatri

Chardham Yatra: यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर, 14 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके

Wed, 09 Apr 2025 09:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:15 AM IST
सार

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025: offline registration 60 counters will be opened for the convenience of Yatri
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर खुलेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। इसके बिना पंजीकरण के बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण 20 मार्च से शुरू कर दिए हैं। अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। धामों की धारण क्षमता के अनुसार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service:  फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी

40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार में 12 व ऋषिकेश में 20 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। विकासनगर में 15, गुप्तकाशी, बड़कोट, उत्तरकाशी, हीना, श्रीनगर, पांडुकेश्वर में दो-दो, सोनप्रयाग में एक काउंटर खोलने की तैयारी है। यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। शुरुआती 15 दिन काउंटर 24 घंटे संचालित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed