फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water bill will be expensive in the state from April

एक अप्रैल से प्रदेश में पानी हो जाएगा महंगा, जानिए कितना बढ़ जाएगा आपका बिल

Sat, 25 Mar 2017 11:24 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Mar 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Water bill will be expensive in the state from April
- फोटो : demo

एक अप्रैल से प्रदेश भर में जल मूल्य और सीवर सीट चार्ज महंगा होने जा रहा है। अब पानी के बिलों में 45 से 55 रुपये का इजाफा होगा। एक अप्रैल से जल मूल्य नौ से 11 फीसदी तक बढ़ेगा। जबकि सीवर सीट चार्ज में नौ से 15 फीसदी यानी एक से 6 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी।  

विज्ञापन


अब तक उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शनों पर 580 रुपये पानी का बिल चुकाना होता है। जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में टोटियों पर निर्भर करता है। नौ फीसदी के इजाफे के बाद यह बढ़कर 625 रुपये हो जाएगा। जबकि 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद बिल 635 रुपये आएगा। 
विज्ञापन


वहीं कामर्शियल बिल, कनेक्शनों के लिए बढ़ोत्तरी 15 फीसदी ही रहेगी। वर्तमान में उपभोक्ता वर्ष 2013 से लागू टैरिफ के अनुसार पानी का बिल अदा करते हैं। तब यह बिल 15 फीसदी बढ़ाया जा रहा था। वर्ष 2014 में जल मूल्य में 15 फीसदी इजाफा हुआ। वर्ष 2015 में फिर से 15 फीसदी का इजाफा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नवंबर 2015 में तत्कालीन सरकार ने एक से दो टोटी वालों के लिए इसे 9 फीसदी कर दिया। तब नौ और 15 फीसदी के दो स्लॉट तैयार हुए। इस पर अन्य उपभोक्ताओं ने भी छूट देने की मांग की तो इसे 15 फीसदी से घटाकर 11 फीसदी कर दिया गया। जो कि जुलाई 2016 से लागू हुआ। इस वर्ष 15 फीसदी की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। 

इस तरह से बढ़ेगा बिल

Water bill will be expensive in the state from April

नौ और 11 फीसदी जल मूल्य ही उपभोक्ताओं के लिए बढ़ेगा। हालांकि यह रियायत सिर्फ घरेलू कनेक्शनों के लिए ही है। कामर्शियल के लिए 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी ही रहेगी। वहीं सीवर सीट चार्ज में नौ से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। यानी एक से छह रुपये तक का इजाफा होगा। 

ये है टैरिफ

घरेलू के लिए


नौ फीसदी
एक से दो टोटी (ग्रामीण क्षेत्र के लिए लागू)
0 से 3500 हाउस असेसमेंट के आधार पर (शहरी क्षेत्र के लिए लागू)

11 फीसदी
तीन और इससे अधिक टोटी (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
3500 से ऊपर हाउस असेसमेंट के आधार पर (शहरी क्षेत्र के लिए)

कामर्शियल के लिए 15 फीसदी ही रहेगी बढ़ोत्तरी

नौ फीसदी- 580+45=625 रुपये 
11 फीसदी- 580+55= 635 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed