{"_id":"631b24241756f23acb34b8e4","slug":"water-and-food-will-be-sold-in-chopta-and-tungnath-also-with-qr-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अब चोपता और तुंगनाथ में QR Code लगा पानी और खाना बिकेगा,15 सितंबर से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अब चोपता और तुंगनाथ में QR Code लगा पानी और खाना बिकेगा,15 सितंबर से होगा लागू
Fri, 09 Sep 2022 05:06 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 09 Sep 2022 05:06 PM IST
सार
बनियाकुंड से चंद्रशिला तक बारामास पर्यटक पहुंचते हैं जबकि ग्रीष्मकाल में तृतीय केदार के दर्शनों के लिए अधिक संख्या में यात्री आते हैं और प्लास्टिक कचरा यहीं छोड़ जाते हैं। व्यापार मंडल चोपता के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने सभी व्यापारियों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
क्यूआर कोड
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग के बाद अब पर्यटक स्थल चोपता और तृतीय केदार तुंगनाथ क्षेत्र में भी क्यूआर कोड लगे पानी की बोतलें और खाने का सामान मिलेगा। यात्री बिना क्यूआर कोड लगी बोतल और खाने का सामान नहीं ले जा सकेंगे। प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए प्रशासन, व्यापार मंडल और रिसाइकिल संस्था 15 सितंबर से इसे लागू करेगा।
विज्ञापन
बनियाकुंड से चंद्रशिला तक बारामास पर्यटक पहुंचते हैं जबकि ग्रीष्मकाल में तृतीय केदार के दर्शनों के लिए अधिक संख्या में यात्री आते हैं और प्लास्टिक कचरा यहीं छोड़ जाते हैं। प्लास्टिक कचरे से निजात पाने के लिए तहसील प्रशासन ने व्यापार संघ चोपता और हैदराबाद की रिसाइकिल संस्था के साथ संयुक्त कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन
बनियाकुंड से तुंगनाथ तक 70 दुकानदारों के साथ अनुबंध किया गया है जिनके पास क्यूआर कोड लगे पेय व खाद्य पदार्थ होंगे। उक्त सामान खरीदने पर 10 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे और डिपोजिट सेंटर पर प्लास्टिक का सामान लौटा देने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...जब मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमिका से मिलने गया और रखा ये प्रस्ताव, इंकार पर आशिक ने उठाया ये कदम
व्यापार मंडल चोपता के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने सभी व्यापारियों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की। ऊखीमठ एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि डीआरएस एप की मदद से प्रत्येक दिन की क्यूआर कोड पैकेट व बोतल बंद पदार्थों की बिक्री व खाली बोतलों की वापसी का आंकड़ा भी पता चल जाएगा।