फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Watchman's body found by the roadside in Etonbagh.

Dehradun News: एटनबाग में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव

Wed, 16 Sep 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 16 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Watchman's body found by the roadside in Etonbagh.
एटनबाग में चाय बागान के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त मलूकावाला निवासी ईशम सिंह के रूप में हुई, जो बाजार स्थित एक कार शोरूम में रात्रि चौकीदार थे। घटना के समय वह गुडरिच स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईशम सिंह रोजाना की तरह सोमवार रात भी कार शोरूम में अपनी ड्यूटी पर थे। पुलिस की ओर से जांची गई सीसीटीवी फुटेज में वह मंगलवार सुबह तड़के करीब 4:38 बजे गुडरिच हनुमान मंदिर की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद सुबह करीब 5:30 बजे उनका बेटा जिम जाने के लिए घर से निकला था। एटनबाग पहुंचने पर जब उसने सड़क किनारे लोगों की भीड़ देखी और वाहन रोककर पास गया, तो पिता सड़क पर अचेत गिरे हुए थे। उनके सिर, हाथ और पैर पर चोट के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed