फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wasim Rizvi Jitendra Narayan Singh Tyagi again reached Haridwar said will file FIR against jihadis

उत्तराखंड: जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी फिर पहुंचे हरिद्वार, बोले- जिहादियों के खिलाफ दर्ज कराएंगे एफआईआर

Tue, 28 Dec 2021 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 03:04 PM IST
सार

धर्म संसद के बाद हरिद्वार भूपतवाला में शांभवी आश्रम में साधु संतों की बैठक हुई। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि जिहादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
Wasim Rizvi Jitendra Narayan Singh Tyagi again reached Haridwar said will file FIR against jihadis
जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी पुस्तक में वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने और धर्म संसद में विवादित बयान देने वाले यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) को शहर कोतवाली पुलिस ने 41 सीआरपीसी का नोटिस भी तामील कराया है। दूसरी तरफ उन्होंने भी वर्ग विशेष के लोगों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित शांभवी धाम में संतों की बैठक में वसीम रिजवी के आने की सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत नोटिस तामील कराने के लिए पहुंचे। बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) ने अपनी पुस्तक में वर्ग विशेष को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही धर्म परिवर्तन कर वह वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी हो गए थे। 
विज्ञापन


17 से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के वेद निकेतन में हुई तीन दिवसीय धर्म संसद में उन्होंने अभद्र टिप्पणी की थी। इस संबंध में ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां ने उनके खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचनाधिकारी ने इस मामले में दो अन्य संत साध्वी अन्नपूर्णा और धर्मदास को भी नामजद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल को जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ग विशेष के लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमे में नामजद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) के हरिद्वार आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद नोटिस तामील कराया गया है। इसके साथ ही वसीम रिजवी ने तहरीर भी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed