{"_id":"631035400106c87ae9604757","slug":"wasim-rizvi-alias-jitendra-narayan-singh-tyagi-released-a-new-video-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: जितेंद्र नारायण आज पहुंचेंगे हरिद्वार, वीडियो जारी कर जताई हमले की आशंका, कल करेंगे सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: जितेंद्र नारायण आज पहुंचेंगे हरिद्वार, वीडियो जारी कर जताई हमले की आशंका, कल करेंगे सरेंडर
Thu, 01 Sep 2022 02:26 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:26 PM IST
सार
धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने वाले जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने कहा कि जब वह जिला कारागार रोशनाबाद में बंद थे तो ज्वालापुर के कुछ असामाजिक तत्व जेल में आकर उनकी गर्दन काटना चाहते थे। जेल की सख्ती की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
जितेंद्र त्यागी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बुधवार को नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने फिदायीन हमले की आशंका जताई है। कहा कि एक सितंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे और दो सितंबर को जेल में सरेंडर करेंगे।
विज्ञापन
खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने वाले जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने कहा कि जब वह जिला कारागार रोशनाबाद में बंद थे तो ज्वालापुर के कुछ असामाजिक तत्व जेल में आकर उनकी गर्दन काटना चाहते थे। जेल की सख्ती की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ganesh Chaturthi : गणपति बप्पा... के जयकारों की गूंज, घर-घर पधारे गजानन, यहां करें विघ्नहर्ता के अद्भुत दर्शन
विज्ञापन
बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी तीन महीने की जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दो सितंबर तक उनको हरिद्वार जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया है। त्यागी ने कहा कि बहुत से लोगों ने उनका साथ दिया। कुछ लोगों ने बीच सफर में ही उनका साथ भी छोड़ दिया है।