फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warrantee son arrested in mother's sexual assault case

Dehradun News: मां के यौन उत्पीड़न मामले में वारंटी बेटा गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Warrantee son arrested in mother's sexual assault case
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने मां के यौन उत्पीड़न के मामले में वारंटी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वर्ष 2022 में अपनी मां का यौन उत्पीड़न किया था। विरोध करने पर गाली-गालौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने घर में तोडफोड़ भी की थी। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि 2022 में क्षेत्र की महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि बेटे ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उसकी हरकतों का विरोध करने पर उसने गाली-गालौज और मारपीट की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, गाली-गालौज, मारपीट और जान से मारने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed