फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warning to raise the issue of not shifting the Shishambara plant

Dehradun News: शीशमबाड़ा संयंत्र के स्थानांतरित न होने का मुद्दा सदन में उठाने की चेतावनी

Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Warning to raise the issue of not shifting the Shishambara plant
सहसपुर विधायक ने शीशमबाड़ा ठोस अपशिष्ट संयंत्र में लगे गंदगी के अंबार और उससे उठती दुर्गंध को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर आयुक्त देहरादून को संयंत्र के स्थानांतरण के लिए जल्द से जल्द से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर संयंत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह सचिवालय से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार शीशमबाड़ा संयंत्र पर पहुंचे। यहां सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर की मौजूदगी में उन्होंने पछवादून संयुक्त संघर्ष समिति और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की। समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने संयंत्र में जमा गंदगी और दुर्गंध को लेकर लेकर अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने नगर आयुक्त से कहा कि संयंत्र की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर भी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि शासन स्तर पर संयंत्र के स्थानांतरण की फाइल लंबित है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सोमवार को वह सचिवालय में शहरी विकास सचिव से वार्ता करेंगे। उसके बाद संयंत्र में जमा कूड़े पर दुर्गंधनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान पछवादून संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल गौड़, सचिव राज गंगसारी, राय सिंह, सपना शर्मा, अमित पंवार, प्रकाश भट्ट, शूरवीर चौहान, बीना बमराड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed