{"_id":"5ddeb6688ebc3e547d542d9d","slug":"warden-arrested-for-girl-student-molestation-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: छात्रा ने वार्डन पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप, निष्कासित के बाद हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: छात्रा ने वार्डन पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप, निष्कासित के बाद हुआ गिरफ्तार
Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। कालेज प्रबंध आरोपी को पहले ही निष्कासित कर चुका है। प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने मंगलवार को प्रेमनगर थाने में वार्डन महेन्द्र बाथम के खिलाफ छेड़छाड़ का अभियोग पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप था कि 24 नवंबर की रात वह बस से आईएसबीटी पहुंची थी। हॉस्टल पहुंचने को साधन न मिलने पर वार्डन को फोन किया था। वार्डन ने ऑटो बुक कराकर सुद्दोवाला तक आने को कहा था। आरोप है कि बाइक पर हॉस्टल जाते समय वार्डन ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
छात्रा ने पहले इसकी शिकायत कालेज प्रबंधन से की थी। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र रौतेला ने बताया कि आरोपी महेन्द्र बाथम निवासी लखीमपुर खीरी को बुधवार दोपहर मांडूवाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन