{"_id":"67bd378a7497534e8c0be1cc","slug":"ucc-marriage-registration-of-government-employees-mandatory-uttarakhand-uniform-civil-code-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC Uttarakhand: यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC Uttarakhand: यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
Tue, 25 Feb 2025 10:44 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:44 AM IST
सार
UCC Uttarakhand updates in Hindi: यूसीसी पोर्टल पर निर्बाध पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव ने निदेशक आईटीडीए को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी सेवा में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के मुखिया को नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिन कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उनके लिए यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नोडल अफसर अपने जिलों के कर्मियों का समयबद्ध पंजीकरण करा रिपोर्ट सचिव गृह को भेजेंगे। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सहकारिता समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित, नैनीताल हाईकोर्ट ने धामी सरकार को दिया था ये आदेश
विज्ञापन
वहीं, मुख्य सचिव राधा ने यूसीसी पोर्टल पर निर्बाध पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए निदेशक आईटीडीए को निर्देश दिए हैं। कहा है कि वे जिलों और विभागों को आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं। यदि किसी जिले या विभाग को तकनीकी आवश्यकता होगी तो वे तत्काल उनसे संपर्क करें।