{"_id":"59bd57fb4f1c1bb1688b50d2","slug":"vvip-will-take-ride-of-toyota-fortuner-car-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अब टोयोटा फॉरच्यूनर से चलेंगे वीवीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अब टोयोटा फॉरच्यूनर से चलेंगे वीवीआईपी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
fortuner car
उत्तराखंड आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार को अब बाहर से बुलेट प्रूफ वाहन नहीं मंगाना पड़ेगा। सरकार ने बुलेट प्रूफ वाहन खरीदने के लिए 58 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। इस राशि से बुलेट प्रूफ टोयोटो फारच्यूनर वाहन खरीदा जाएगा। गृह विभाग ने वाहन खरीद को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने शासन से वीवीआईपी सुरक्षा के लिए एक बुलेट प्रूफ वाहन खरीदने की अनुमति मांगी थी। शासन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के तहत पुलिस विभाग को वाहन खरीदने की वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि प्रदेश में समय-समय पर अति विशिष्ट महानुभावों का आगमन होता है। इनमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश समेत कई अन्य विशिष्ट महानुभाव शामिल होते हैं।
विज्ञापन