फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VPDO Recruitment Scam in Uttarakhand: Government teacher of Dhumakot arrested

VPDO Recruitment Scam: धूमाकोट का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने का आरोप

Fri, 16 Sep 2022 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Sep 2022 09:29 PM IST
सार

शिक्षक पर आरोप है कि उसने कई अभ्यर्थियों को इकट्ठा किया और अन्य दलालों के माध्यम से ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर पास कराया। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
VPDO Recruitment Scam in Uttarakhand: Government teacher of Dhumakot arrested
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस से जांच ट्रांसफर होने के बाद एसटीएफ ने ग्राम विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा धांधली मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धूमाकोट के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी। इस परीक्षा में धांधली का पता चला तो शासन स्तर पर जांच की गई। वर्ष 2019 में दिसंबर तक जांच चली। धांधली की पुष्टि होने के बाद इसे विजिलेंस को भेज दिया गया। विजिलेंस ने जनवरी 2020 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। मगर, अब तक किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मुकदमे की विवेचना भी एसटीएफ से कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती: 2648 पदों पर बदलेगी मेरिट, बीएड प्रशिक्षित चयनित और प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार होंगे बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर इस मुकदमे को पिछले दिनों एसटीएफ को सौंप दिया गया। जांच के दौरान फोरेंसिक प्रयोगशाला से ओएमआर शीट की जांच रिपोर्ट भी मंगाई गई। इसमें पुष्टि हो चुकी थी कि ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई है।


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन सब साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को एक आरोपी मुकेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला वसंत विहार, गिरीताल, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है। वह छुलसिया, धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। 


चार दलाल भी रडार पर

इस मामले में मुकेश से एसटीएफ को अहम जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के पास ओएमआर शीट थी, उनके नाम भी मुकेश शर्मा ने बताए हैं। वे आयोग के थे या फिर किसी और संस्था के, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसटीएफ ने चार लोगों को रडार पर लिया है। जल्द ही इनमें से भी कुछ की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed