फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voting percentage decreased in Pachhwadun and Jaunsar

Dehradun News: पछवादून और जौनसार में घट गया मतदान का प्रतिशत

Sat, 20 Apr 2024 06:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Voting percentage decreased in Pachhwadun and Jaunsar
पछवादून और जौनसार बावर में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से भी कम मतदान हुआ है। चकराता विधानसभा में मतदान प्रतिशत में 11.02 फीसदी की कमी आई है। वहीं सहसपुर विधानसभा में 8.03 फीसदी और विकासनगर विधानसभा में 4.75 फीसदी कम मतदान हुआ है। विकासनगर और सहसपुर विधानसभा में तो 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले भी कम मतदान दर्ज किया गया है। चकराता विधानसभा में मतदान प्रतिशत वर्ष 2014 के मतदान प्रतिशत के करीब ही रहा।
विज्ञापन




टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पछवादून और जौनसार बावर की तीन विधानसभाओं में 4.14,048 फीसदी मतदाता है। चकराता में 1.09,010, विकासनगर में 1,17,563 मतदाता, सहसपुर में 1,87,475 मतदाता हैं। शुक्रवार सुबह 7.00 बजे जब मतदान शुरू हुआ तो लगा रहा था कि इस बार मतदान प्रतिशत में बढोतरी होगी। सुबह 6.30 बजे से ही मतदान स्थलों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार थी। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष के मुकाबले अधिक थी।
विज्ञापन




सुबह 6.30 बजे से 10.00 बजे तक मतदान स्थलों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। उसके बाद मतदाताओं की संख्या कम होती चली गई। सुबह 11.00 बजे के के आसपास तो मतदान केंद्रों में 15-20 मतदाता ही नजर आए। सुबह 10.30 पर विकासनगर विधानसभा के राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीवनगढ़ में 10 से 12 मतदाता कतार में खड़े थे। 10.42 पर प्राथमिक विद्यालय जीवनगढ़ में 35 से 40 मतदाता खड़े नजर आए। 11.16 पर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के डाकपत्थर स्थित मतदान स्थल पर मुश्किल से 10-12 मतदाता कतार में दिखे। 11.30 पर कैनाल रोड स्थित प्रकाश निकेतन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र में तीन-चार मतदाता ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह 11.35 पर सहसपुर विधानसभा के श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज में 10-11 मतदाता थे। 11.40 पर धूलकोट मतदान स्थल पर मतदाताओं की संख्या 10 से 15 के बीच थी। उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलाकुई स्थित मतदान स्थल पर भी दोपहर 12.00 तक गिने चुने मतदाता ही मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

चकराता विधानसभा के राजकीय इंटर कॉलेज लखवाड़ में भी दोपहर 12.15 बजे तक मतदाताओं की संख्या 10-11 ही रह गई। दुर्गम मतदान स्थल डांगुठा और किस्तुड़ में दोपहर 1.00 बजे भी काफी संख्या में लोग पहुंचते रहे। शाम को 4.00 बजे विकासनगर और सहसपुर स्थित मतदान स्थलों में मतदाताओं की संख्या जरूर बढ़ी, लेकिन लंबी कतार लगने जैसी स्थिति नहीं बनी।




विकासनगर में 64.31, सहसपुर में 62.94 और चकराता में 52.53 फीसदी मतदान हुआ। लोग तेज गर्मी और उमस को भी मतदाताओं के मतदान स्थल तक न पहुंचने का कारण मान रहे हैं। मतदान प्रतिशत कम होना भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।





लोकसभा चुनाव के वर्षवार आंकड़े



विधानसभा - 2014 - 2019 - 2024

विकासनगर - 67.06 - 69.06 - 64.31

सहसपुर - 67.81 - 70.97 - 62.94

चकराता - 49.08 - 63.55 - 52.53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed