फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voting in Bar Association elections In Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, 11 पदों पर 51 प्रत्याशी मैदान में, कल होगा फैसला

Tue, 27 Feb 2024 11:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Feb 2024 11:32 AM IST
सार

बार एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 16 फरवरी से नामांकन शुरू हो गए थे। आज 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। 

विज्ञापन
Voting in Bar Association elections In Dehradun Uttarakhand News in hindi
देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे तक वोटिंग चलेगी। कल बुधवार 28 फरवरी को मतगणना होगा। कुल 11पदों पर 51 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए आज 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। मुद्दे इस बार भी पहले जैसे ही हैं। इनमें बार बेंच में समन्वय, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बीमा आदि शामिल हैं। जबकि, लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ताओं के चेंबर की मांग इस बार पूरी होने वाली है। पिछले दिनों कैबिनेट ने पुरानी जेल में पांच बीघा जमीन को लीज पर देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: आज चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, संभावित प्रत्याशियों के लिए नामों के पैनल पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

अब वर्तमान कार्यकारिणी इस फैसले को भुना पाएगी या नहीं इस बात का फैसला तो कल होगा। पुराने मुद्दों में से अब भी कई ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से पूरा नहीं किया जा सका है। कुछ साल पहले पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के प्रयास से मौजूदा कचहरी में सैकड़ों चेंबर बनाए गए थे। इनमें ज्यादातर का निर्माण पूरा किया जा चुका है जबकि बहुत से अब भी बनने से बाकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे। इसके लिए मतदाताओं की सूची भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed