{"_id":"6748cb27330be161f90bb434","slug":"voters-protested-against-change-of-polling-station-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1045-558500-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मतदान केंद्र बदलने पर मतदाताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मतदान केंद्र बदलने पर मतदाताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो हरिपुर का मतदान केंद्र बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मतदान केंद्र को यथावत रखने की मांग की है। लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर चुनावी प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं करने की चेतावनी दी है। वार्ड संख्या दो हरिपुर का मतदान केंद्र पूर्व के समय से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में रहा करता था।लेकिन इस बार मतदान केंद्र को तीन किलोमीटर दूर शिवनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसके चलते स्थानीय मतदाताओं में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी व पूर्व सैनिक राजेश चौहान ने कहा शिवनगर की दूरी अधिक होने के कारण मतदान के लिए महिलाओं व बुजुर्ग मतदाताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र हरिपुर क्षेत्र में ही बनाया जाना चाहिए। लोगों ने मांग को लेकर सहसपुर विधायक के प्रतिनिधि अनिल नौटियाल के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापा है। मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष अधिकारी एमएल शाह ने उनकी मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में भूपेंद्र कंडारी, रविंद्र प्रकाश, राजेश चौहान, तपस ठाकुर, अजय राठौड़ी, दिनेश राणा, नितीश कुमार, रविंद्र ठाकुर, वीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।