फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami met PM Modi invited him for National Games presented Chamoli shawl and replica of Narayan Ashram

Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित, ये खास तोहफा भी दिया

Mon, 06 Jan 2025 01:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित करने के साथ ही सीएम ने पीएम मोदी को चमोली जिले का एक खास तोहफा भी दिया।

विज्ञापन
CM Dhami met PM Modi invited him for National Games presented Chamoli shawl and replica of Narayan Ashram
सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री  के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश - कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है।  टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश के आसार, इन जिलों के लिए किया गया आज येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का अनुरोध किया।  पुराने स्टेशन की भूमि पर जो रेल ट्रैक है, उसका उपयोग नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकेगा जिससे यातायात में सुधार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed