{"_id":"57fe96b34f1c1b8e1528f5fc","slug":"voters-not-going-to-blo-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ कर रहे इंतजार, मतदाता आने को ही नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ कर रहे इंतजार, मतदाता आने को ही नहीं तैयार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजब हाल है। प्रशासन की ओर से एक अक्तूबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार आदि के लिए बूथ बना दिए गए हैं, यहां बीएलओ भी बैठा दिए गए हैं लेकिन यहां मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ बूथ तो ऐसे हैं जहां 12 दिन बाद भी एक मतदाता नहीं पहुंचा, तो कुछ जगह सिर्फ दो से चार मतदाता ही पहुंचे हैं। ऐसे में दिनभर बीएलओ खाली बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में तहसीलदार सदर मुकेश चंद्र रमोला ने बताया कि दरअसल अब तक मतदाता पूरी तरह से जागरूक नहीं हो पाए हैं। एक से तीस अक्तूबर तक वह बूथ पर पहुंचेंगे नहीं फिर बाद में तहसील पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि पास के केंद्र पर पहुंचें और बीएलओ से मदद लें।
विज्ञापन
यह बूथ पड़े हैं सूने
- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्लेमेंटटाउन
- हाथीबड़कला केवी के दोनों बूथ
- अजबपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय
- एमकेपी इंटर कॉलेज
- नगर निगम के दोनों बूथ
- भवानी बालिका इंटर कॉलेज, चकराता रोड
- आत्माराम धर्मशाला
- गांधी इंटर कॉलेज
- कालूराम धर्मशाला
- सेंट थॉमस स्कूल