फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   volvo starts for mussoorie

अब मसूरी का सफर होगा और भी सुहाना

Mon, 21 Apr 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 21 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
volvo starts for mussoorie

देश-विदेश के सैलानी जल्द ही दिल्ली से वॉल्वो बस से सफर का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन


वॉल्वो को देखने के लिए लोगों की भीड़
रविवार को देहरादून से ट्रायल पर वॉल्वो को मसूरी लाया गया। लाइब्रेरी चौक पर पहुंची वॉल्वो को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

बता दें वॉल्वो को देहरादून से मसूरी पहुंचाने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से कुठालगेट से मसूरी-लाइब्रेरी चौक तक सड़क का चौड़ीकरण किया।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग बीएस संधू ने अधिकारियों को वॉल्वो का ट्रायल करने का निर्देश दिया था।

रविवार को विधायक गणेश जोशी, लोनिवि के अधिकारी, उत्तराखंड परिवहन निगम के जनरल मैनेजर संचालन दीपक जैन, मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर, उपमंडलीय प्रबंधक केएस नेगी, एजीएम डीलक्स डीके भारती, मैनेजर वॉल्वो ऑपरेशन नवीन शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियंता डीसी नौटियाल, जेई महेश अधिकारी वॉल्वो से देहरादून से लाइब्रेरी चौक पहुंचे।
विज्ञापन


विधायक को दिया जाएगा नोटिस
उपनिर्वाचन अधिकारी और एसडीएम रामजीशरण शर्मा ने कहा कि विधायक गणेश जोशी जानबूझकर वॉल्वो बस से आए।

यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वॉल्वो से उतरते ही विधायक की वीडियो रिकार्डिंग की गई। एसडीएम ने कहा कि विधायक को आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि उनके प्रयासों से ही मसूरी में वॉल्वो बस पहुंची है। वे सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed