फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   volvo bus service from haldwani to dehradun

शुरु होगी हल्द्वानी-देहरादून वॉल्वो बस सेवा

Tue, 17 Sep 2013 04:00 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 17 Sep 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
volvo bus service from haldwani to dehradun

परिवहन निगम की एक बार फिर हल्द्वानी से देहरादून के बीच अनुबंध के आधार पर वॉल्वो बस सेवाएं चलाने की योजना है।

विज्ञापन


इसके अलावा रोडवेज एग्रीमेंट के आधार पर ही दिल्ली समेत कई जगहों पर एसी बसें चलाने की भी तैयारी है। परिवहन अफसरों के अनुसार इसके लिए अनुबंध की औपचारिकताएं अंतिम चरण में है।

केवल हाईटेक बसें ही संचालित होती हैं
वर्तमान में हल्द्वानी से देहरादून के बीच केवल हाईटेक बसें ही संचालित होती हैं। इसके अलावा देहरादून के लिए केवल एक नियमित ट्रेन सेवा है। देहरादून राजधानी होने और हाईकोर्ट नैनीताल जिले में होने के चलते बड़ी संख्या में सरकारी कर्मियों के साथ अन्य लोगों का इन शहरों के साथ कुमाऊं के अन्य शहरों के लिए आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन


ऐसे में दून के लिए वॉल्वो बस की डिमांड लगातर होती रही है। करीब दो साल पहले रोडवेज ने वॉल्वो ट्रायल के तौर पर चलाई थी जिसे बाद में बंद कर दिया गया। अब एक बार फिर इस सेवा को शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नैनीताल से दिल्ली, खटीमा से दिल्ली के लिए भी वातानुकूलित बसों को अनुबंध के आधार पर चलाने की तैयारी है। वहीं गढ़वाल में हरिद्वार-दिल्ली, कोटद्वार-दिल्ली, देहरादून-दिल्ली के लिए भी एसी बसें संचालित होंगी। रोडवेज जीएम (आपरेशन) दीपक जैन कहते हैं कि यह बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जाएंगी। निजी क्षेत्र से अनुबंध की औपचारिकता पूरी हो गई है।


घाटा पाटने की भी मंशा
त्योहार के सीजन को देखते हुए रोडवेज ने बीते दिनों हुए घाटे को पूरा करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले चरण में नई बसों का बेड़ा शामिल किया जा रहा है। दूसरे चरण में अनुबंध के आधार पर कई जगह लग्जरी बसें चलाने की प्लानिंग है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed