फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vk singh said one rank one pension have loopholes

वीके सिंह ने मानी वन रैंक, वन पेंशन में कुछ खामियां

Sat, 04 Feb 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 04 Feb 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
vk singh said one rank one pension have loopholes
जनरल वीके सिंह - फोटो : pti

विदेश राज्यमंत्री जरनल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने माना कि वन रैंक-वन पेंशन में कुछ कमियां जरूर हैं, जिसे मोदी सरकार जल्द दूर करेगी। उन्होंने कहा कि सैनिक वेतन नहीं, बल्कि अपने सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए लड़ता है।

विज्ञापन


सैनिक को मांगने के लिए सड़क पर खड़े होने की जरूरत नहीं है। सरकार को उसका हक देना ही पड़ेगा और मोदी सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है।  जनरल वीके सिंह शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा ने जनरल वीके सिंह को उत्तराखंड में स्टार प्रचारक जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश की सुरक्षा का दायित्व सैनिकों के कंधों पर है। वन रैंक-वन पेंशन का मुद्दा पिछले 40 साल से लटका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाते ही इसे निस्तारित कर लाखों सैनिकों को उनका हक दिया। वीके सिंह ने कहा कि हवलदार और जेसीओ रैंक की पेंशन में कुछ खामियां हैं, जिनका अध्ययन कर सरकार को भेजा गया है। जल्द ही इसका निस्तारण हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ण बहुमत में आएगी भाजपा
विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पांच एजेंडे के साथ उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सरकार बनते ही भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। सबका साथ-सबका विकास के नारे को साकार किया जाएगा। जनसेवक होने के नाते सरकार के कार्यों को समय-समय पर जनता के सामने रखा जाएगा।


आखिरी छोर के व्यक्ति तक विकास की अवधारणा को सार्थक किया जाएगा। विरोधियों को नीचा दिखाने के बजाए सबको साथ लेकर प्रदेश में मजबूत विकास की नींव रखी जाएगी। आम बजट का जिक्र करते उन्होंने कहा कि बजट में किसान, युवा, महिला, रोजगार का खास ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed