फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vistara Launches New Flight between Delhi to Dehradun on Monday 9th November

विस्तारा ने शुरू की दिल्ली-देहरादून के बीच नई फ्लाइट, ये है पूरा शेड्यूल

Mon, 09 Nov 2020 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Vistara Launches New Flight between Delhi to Dehradun on Monday 9th November
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विमानन कंपनी विस्तारा ने दिल्ली से देहरादून के बीच नई फ्लाइट शुरू कर दी है। सोमवार को पहले दिन फ्लाइट से 49 यात्री देहरादून आए और 53 यात्री दिल्ली गए। इसमें इकोनॉमी क्लास का 2400 रुपये और बिजनेस क्लास का 12 हजार रुपये प्रति किराया है। विमान में यात्रियों को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने का समय दोपहर 2:40 बजे होगा। जबकि फ्लाइट 3:20 बजे वापसी दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 
विज्ञापन



विस्तारा एयरलांइस की सेवा शुरू होने से अब कुल शेड्यूल एयरलांइस की संख्या छह हो गई है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद 25 मई से हवाई सेवाओं को शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे हवाई सेवाओं को विस्तार होना शुरू हो गया। विस्तारा एयरलांइस ने बीते मार्च माह से हवाई सेवा देने का शेड्यूल बनाया था। लेकिन कोरोना के कारण  फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी। 


जौलीग्रांट एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को देहरादून से दिल्ली के बीच यात्रा के लिए फ्लाइट चयन का एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है। इससे हवाई यात्रियों की आवाजाही में इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed