{"_id":"6815cf455cda276a1e0ef046","slug":"viral-video-of-bull-with-scooty-in-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi-read-all-updates-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: खड़ी स्कूटी पर चढ़ा सांड...फिर धकेलता हुआ ले गया; वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी लोगों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: खड़ी स्कूटी पर चढ़ा सांड...फिर धकेलता हुआ ले गया; वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी लोगों की चिंता
Sat, 03 May 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 May 2025 02:05 PM IST
सार
स्कूटी को धकेलते एक सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। इस वीडियो के बाद ऋषिकेश के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
स्कूटी को धकेलता सांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश रूषा फार्म क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड स्कूटी को धकेलता दिखाई दे रहा है। गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के समीप का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में एक सांड स्कूटी को धकेलता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...नैनीताल कांड: चारों ओर भीड़, सच्चिदानंद महाराज के समर्थकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, शोर के बीच प्रदर्शन
विज्ञापन
वीडियो लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के लोग चिंतित भी हैं। क्याेंकि इस मार्ग से बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल जाते हैं। शहर में निराश्रित गोवंश के बढ़ने पर लोगों ने आक्रोश भी जताया है। कुछ दिन पूर्व एक सांड के हमले में गंभीर घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।