फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Violence will not be tolerated under any circumstances: DGP

किसानों का भारत बंद: हिंसा किसी हालत में नहीं होगी बर्दाश्त:डीजीपी

Sun, 26 Sep 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Violence will not be tolerated under any circumstances: DGP
किसानों के प्रस्तावित भारत बंद के मद्देनजर डीजीपी ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों से कहा कि बंद शांतिपूर्ण होना चाहिए। किसी भी हालत में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में ध्यान रहे कि बंद जबरदस्ती नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

27 सितंबर को किसानों का भारत बंद आंदोलन प्रस्तावित है। इसके लिए पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुट गई है। डीजीपी ने सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि कप्तान जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर जोन व सेक्टर में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति भी सुनिश्चित कर लें। इसके लिए एलआईयू को सतर्क रखा जाए। ताकि, समय पर सूचनाओं को इकट्ठा किया जा सके। अफवाहों को किसी भी दशा में फैलने से रोकना है।
विज्ञापन

इसके लिए सोशल मीडिया निगरानी सेल को भी आगाह कर दिया जाए। भ्रामक सूचना फैलाने वालों को तत्काल चिह्नित किया जाए। ताकि, उस पर उसी वक्त कार्रवाई की जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आईजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, एसपी कानून व्यवस्था श्वेता चौबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed