फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Violation of no parking zone increased 10 times in a year

करीब 10 गुना ज्यादा लोगों ने किया नो पार्किंग जोन का उल्लंघन

Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Violation of no parking zone increased 10 times in a year
राजधानी में नो पार्किंग जोन का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 10 गुना अधिक लोगों ने इसका उल्लंघन किया। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई भी की। करीब 12 हजार से अधिक वाहनों को क्लैंप और क्रेन से खींचकर ऑफिस में खड़ा किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के कई स्थानों पर नो पार्किंग जोन घोषित किए गए हैं। इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर बनी सफेद लाइन के बाहर वाहन खड़ा करना भी इसी श्रेणी में आता है। यही नहीं, यदि कोई वाहन सड़क पर एक मिनट से अधिक रुकता है तो उसे भी नो पार्किंग की श्रेणी में ही गिना जाता है। इन सबके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई भी करती है। बुधवार को पुलिस ने कुछ आंकड़े जारी किए हैं। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि इस कार्रवाई को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

जनवरी से अब तक देहरादून में 12,100 से अधिक वाहनों में क्लैंप लगाए गए। कई वाहनों को खींचकर ट्रैफिक ऑफिस में भी खड़ा किया गया। जबकि, पिछले साल इस अवधि में ऐसे वाहनों की संख्या केवल 1300 के आसपास थी। यानी इस इस साल कार्रवाई 10 गुना अधिक हुई। यदि पुलिस की कार्रवाई को एक समान माना जाए तो 10 गुना अधिक लोगों ने नो पार्किंग का उल्लंघन किया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पिछले दिनों बड़े क्लैंप भी खरीदे गए हैं। इन्हें बसों और विक्रमों में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed