{"_id":"653eb1db110f00b2b60a50a5","slug":"vintage-car-bike-rally-was-taken-out-on-the-third-day-dehradun-news-c-5-1-drn1030-277088-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virasat Festival: सड़क पर निकली 97 साल पुरानी विंटेज कार, लोगों ने किया दीदार, देखकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Virasat Festival: सड़क पर निकली 97 साल पुरानी विंटेज कार, लोगों ने किया दीदार, देखकर खिले चेहरे
Mon, 30 Oct 2023 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:00 PM IST
सार
आंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई रैली राजपुर रोड, दिलाराम, कैंट होते हुए वापस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। महोत्सव में पुराने समय की 40 से अधिक कार, बाइक और जीप देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विंटेज कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव के तीसरे दिन विंटेज कार-बाइक रैली निकाली गई। सड़क पर 97 साल पुरानी विंअेज कार निकली तो हर कोई इसके दीदार को आतुर दिखा। महोत्सव में हिंदुस्तानी क्लासिकल गिटार की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। रैली को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पीसीसीएफ जय राज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
आंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई रैली राजपुर रोड, दिलाराम, कैंट होते हुए वापस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। महोत्सव में पुराने समय की 40 से अधिक कार, बाइक और जीप देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
VIDEO : विरासत महोत्सव में चला पंजाबी सिंगर जस्सी का जादू, उमड़ी फैंस की भीड़, जमकर झूमे
विज्ञापन
सबसे अधिक कार के साथ रैली में भागीदारी करने वाले डॉ. एस फारूक और बाइक के साथ भागीदारी करने वाले बलबीर सेम्भी विजेता रहे। महोत्सव में प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार देबाशीष भट्टाचार्य ने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गिटार की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ सुभ महाराज ने तबले पर प्रस्तुति दी।