{"_id":"5a5458cb4f1c1bd5178b5a92","slug":"vineet-nayar-in-amar-ujala-uttarakhand-uday-samwad-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में संभावनाएं अपार बड़ी सोच करेगी सपने साकार: विनीत नायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में संभावनाएं अपार बड़ी सोच करेगी सपने साकार: विनीत नायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
vineet nayar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन और एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर ने एक प्रेरक कहानी के जरिये उत्तराखंड राज्य के औद्योगिक विकास के लिए तीन मंत्र दिए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि साहसिक पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म के साथ आईटी सेक्टर में उत्तराखंड को एक नई पहचान दिलाने की बहुत संभावनाएं हैं। लेकिन इसके लिए बड़ी सोच, नवाचार और शिक्षा-प्रशिक्षण पर फोकस करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सोमवार को सरोवर पोर्टिको होटल में ‘उत्तराखंड उदय-अमर उजाला संवाद’ के उद्घाटन संबोधन में विनीत नायर ने जूडो खेल में चीन के एक दिव्यांग युवक की कामयाबी पर आधारित कहानी के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के विकास में बड़ी सोच रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन
बताया कि इसी सोच के साथ संपर्क फाउंडेशन ने प्रदेश के 12 हजार 500 स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी और गणित पढ़ाने का बीड़ा उठाया है। इस तरह की बड़ी सोच राज्य के युवाओं के साथ सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को रखनी होगी।
कहा कि स्विट्जरलैंड, कैलिफोर्निया जैसे छोटे देशों की तरह उत्तराखंड भी मेडिकल टूरिज्म, आईटी के क्षेत्र में विश्व का ग्लोबल कैपिटल सेंटर बन सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए मेडिकल टूरिज्म को शत प्रतिशत एक्सपोर्ट पर फोकस कर जीरो टैक्स की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।