{"_id":"69401cb8b469323965083b55","slug":"vineet-kumar-gupta-becomes-president-of-phdcci-uttarakhand-dehradun-news-c-5-drn1043-856972-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: विनीत कुमार गुप्ता बने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तराखंड के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: विनीत कुमार गुप्ता बने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तराखंड के अध्यक्ष
Mon, 15 Dec 2025 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:05 PM IST
सार
प्रेस वार्ता में विनीत कुमार गुप्ता को पीएचडीसीसीआई उत्तराखंड राज्य चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) उत्तराखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि देहरादून में 19 से 23 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले यूकाइटेक्स-2025 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में विनीत कुमार गुप्ता को पीएचडीसीसीआई उत्तराखंड राज्य चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा की गई। व्यापार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों, एमएसएमई, उद्योग व क्षेत्रीय हितधारकों का सहयोग मिल रहा है। इस एक्सपो के भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बीएनआई, भारतीय मानक ब्यूरो, नेशनल जूट बोर्ड, उत्तराखंड बांस एवं फाइबर विकास बोर्ड, पीचवुड और गरवी गुजरातरी शामिल हैं। इसके अलावा जीबी ग्रुप, पतंजलि, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, डीडी द डाउन टाउन, गोल्डी ग्रुप, एवरेस्ट मसाला व रोसा हर्बल केयर भी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
Tehri News: भरसार विवि के कुलपति परविन्दर कौशल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया, आदेश जारी
विज्ञापन
पीएचडीसीसीआई उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष विनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य उत्तराखंड की आर्थिक शक्ति और विकास क्षमता को प्रदर्शित करना है। इसके अलावा राज्य के उद्योगों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना, ग्रामीण आजीविका, पर्यटन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करना है। एक्सपो में कृषि, पर्यटन, एमएसएमई, आयुष, वेलनेस, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल व विनिर्माण क्षेत्रों की विशेष झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर पीएचडीसीसीआई के सह अध्यक्ष अमित खनेजा, क्षेत्रीय निदेशक रितेश सिंह मौजूद रहे।