{"_id":"6745d6cea10f79018107f771","slug":"villagers-troubled-by-network-problem-will-start-protest-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-116287-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीण शुरू करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीण शुरू करेंगे विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- त्यूणी के फनार में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीण परेशान
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। क्षेत्र के ग्राम फनार में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीण मोबाइल व इंटरनेट सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर बैठक आयोजित कर दूरसंचार विभाग पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्या के संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों को ज्ञापन देकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
ग्राम फनार में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीण तहसील व जिला मुख्यालय के सीधे संपर्क में नहीं हैं। लगभग 800 की जनसंख्या वाले गांव की समस्या को देखते हुए 18 महीने पहले यहां एक मोबाइल टॉवर भी लगाया गया था। इसके बावजूद भी नेटवर्क नहीं आए। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह राणा, हरीश राणा ने कहा कि नेटवर्क नहीं होने से वह मोबाइल सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसके अलावा इंटरनेट व इससे जुड़े बैंक, ऑनलाइन कामकाज की सुविधा का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है।
बैठक में यह तय किया गया कि समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले भारत संचार निगम लिमिटेड के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की जाएगी। यदि उनकी मांग पर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं होती है तो इसके बाद आगे की रणनीति बनाकर निगम का विरोध किया जाएगा। बैठक के दौरान विकेश राणा, कमलेश राणा, संदीप, धर्मेंद्र, हरीश, अजमेर, त्रेपन राणा आदि उपस्थित रहे।