फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers took initiative to clean the village in Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर में गांव की साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा

Mon, 23 Sep 2024 07:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers took initiative to clean the village in Vikasnagar
ग्राम पंचायत नवाबगढ़ के यमुना विहार पुल नंबर एक में लगातार बढ़ रही कूड़ा-करकट की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत बुुलाई। इस दौरान लोगों ने जल विद्युत निगम व नगर पालिका विकासनगर की कार्यशैली को आड़े हाथ लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की साफ-सफाई की जिम्मेदारी खुद उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका विकासनगर और डाकपत्थर के बीच स्थित ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में कूड़ा निस्तारण की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। पंचायत के पुल नंबर एक क्षेत्र में गंदगी का अंबार है। कूड़े को एकत्रित करने या उसके निस्तारण की कोई सुविधा नहीं है। उधर, गांव की सीमा पर नगर पालिका विकासनगर व जलविद्युत निगम के अलग-अलग ट्रचिंग ग्राउंड हैं। ग्राम प्रधान शबाना मलिक का कहना है कि वह निरंतर पालिका प्रशासन और जलविद्युत निगम से कूड़े के निस्तारण के लिए सहयोग मांगती हैं। लेकिन, दोनों ही स्तर से ग्राम पंचायत को सहयोग नहीं मिलता है। रविवार को पंचायत में ग्रामीणों ने कूड़े की समस्या के समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का निर्णय लिया। ग्रामसभा सदस्य विनय जायसवाल, जाबिर मलिक ने बताया कि ग्रामीण अपने खर्च पर घर-घर कूड़ा उठान व उसके निस्तारण के लिए संसाधन जुटाएंगे। गांव को हर हाल में स्वच्छ बनाना है। पंचायत में सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह, अतर सिंह तोमर, कश्मीर सिंह, जय प्रकाश सेमवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed