फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers, outraged upon seeing electricity bills running into the

Dehradun News: हजारों के विद्युत बिल देख भड़के ग्रामीण, लगाई महापंचायत

Sat, 17 Oct 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 17 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers, outraged upon seeing electricity bills running into the
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिलों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी बिल थमाए जाने से नाराज 200 से अधिक ग्रामीणों ने साहिया स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में महापंचायत करके ऊर्जा निगम के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए ऊर्जा निगम को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा वें वर्षों से हर महीने नियमित रूप से बिजली के बिल जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद इस बार बिलों में इतनी भारी बढ़ोतरी कैसे हो गई। उन्होंने बताया किसी उपभोक्ता को 43 हजार तो किसी को 83 हजार रुपये का बिल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम का भुगतान करना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए मुश्किल है। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिलों में अचानक हुई बढ़ोतरी की जांच होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में शासनादेश के अनुसार लागू नियमों के आधार पर ही बिजली के बिल जारी किए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बिल बढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं होता और समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। महापंचायत में बिजली के बिलों में की गई अप्रत्याशित बढ़ोतरी की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री और निगम के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही 27 अक्टूबर को दोबारा पंचायत बुलाने व समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई। महापंचायत में पहुंचे चकराता के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार और अवर अभियंता परम सिंह चौहान ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में जल्द ही उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed