फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers of Gram Panchayat Hasanpur Kalyanpur demonstrated

Dehradun News: हसनपुर कल्याण के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Gram Panchayat Hasanpur Kalyanpur demonstrated

विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर लगाया बेतरतीब तरीके से निर्माण कार्य करने का आरोप

ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर बेतरतीब कार्य करने का आरोप लगाया। इस संबंध में शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजा।



इन दिनों हसनपुर कल्याणपुर में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन कया। ग्राम प्रधान सराफत अली ने कहा कि निर्माण कार्य गांव के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। निर्माण कार्य के चलते गांव की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे गांव में पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


नदी नालों में अवैध तरीके से खनन किया गया जा रहा है। खेतों के आसपास खनन से गहरे गड्ढे हो गए हैं। बिना किसी चिह्नित स्थान के जहां तहां मनमर्जी से खनन कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सिंचाई गूलें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश में मार्गों पर पानी भर जाता है। कई जगहों पर गांव को जाने वाले रास्ते भी बंद हो गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में खलील अहमद, मुमताज, इरफान, शमशाद, रियासत, इरशाद, आयान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed