महिला ने डॉक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप, हंगामे के बाद ग्रामीणों ने सरकारी डॉक्टर को बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक महिला के डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाने से हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने धौंतरी बाजार में एक दुकान में बंद डॉक्टर का घेराव कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। वहीं रात करीब 11 बजे डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौंतरी क्षेत्र की एक महिला ने सरकारी अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक पर मारपीट करने का आरोप लगा दिया।
क्षेत्र की एक अन्य महिला ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार देर शाम धौंतरी बाजार में एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख राजस्व पुलिस ने चिकित्सक को धौंतरी बाजार स्थित एक दुकान में बंद कर दिया।
इस पर ग्रामीणों ने उक्त दुकान को घेर लिया और आरोपी चिकित्सक पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर लंबगांव थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
इसके कुछ देर बाद उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से भी भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई। वहीं रात करीब 11 बजे डीएम डॉ.आशीष चौहान और एसपी पंकज भट्ट भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था।