फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers' meeting organized in Sanatan Dharma temple

Dehradun News: एक सप्ताह में निर्णय लेंगे भूमि दाता

Mon, 14 Aug 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers' meeting organized in Sanatan Dharma temple

विज्ञापन



गोधाम बनाने के लिए सनातन धर्म मंदिर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित

सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश के लिए गोधाम बनाए जाने के लिए सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में जमीन संबंधी विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूमिदाता किसानों ने एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने की बात कही है।

साहिया के जड़वाला क्षेत्र में गोधाम बनाने के लिए देखी गई जमीनों के मालिकों के साथ ग्रामीणों ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने जमीन दान किए जाने की प्रक्रिया व आवश्यक कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की। बताते चलें कि कुछ समय पहले साहिया के आसपास बेसहारा विचरण करने वाली सैकड़ों गायो को आसरा देने के लिए ग्रामीणों ने पहल करते हुए गोधाम बनाने की पहल शुरू की थी।
विज्ञापन




इसी क्रम में ग्रामीणों ने गोधाम के लिए जमीन का निरीक्षण करके मालिकों से भूमि को दान किए जाने संबंधित चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया था। भूमि दानदाताओं ने एक सप्ताह का समय मांगा। इसे ध्यान में रखते हुए बैठक स्थगित कर दिया गया। अगले सप्ताह गोधाम बनाने की कवायद को पूरा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मलेथा गांव के सदर स्याणा मुन्ना सिंह राठौर, पानुवा के सदर स्याणा पूरण सिंह राठौर, दातनू गांव के सदर स्याणा कृपाल सिंह चौहान, पानूवा के प्रधान राजेश राठौर, संतराम चौहान, भोपाल सिंह राठौर, विनोद कुमार भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed