उत्तराखंड उपचुनाव 2018: थराली विधानसभा के इस गांव में नहीं पड़ा एक भी वोट, लोग बोले कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में थराली विधानसभा के चुनाव में इस गांव के एक भी व्यक्ति ने वोट नहीं डाला। आगे जानिए इसकी वजह।
सड़क की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विधानसभा क्षेत्र के देवसारी के ग्रामीणों ने उपचुनाव में एक भी वोट नहीं डाला। ग्रामीणों ने सड़क की मांग पूरा न होने पर चुनाव की बहिष्कार की चेतावनी 17 अप्रैल को दी थी, लेकिन प्रशासन डेढ़ माह में भी मामले का हल नहीं निकाल पाया। सोमवार को ही सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित कुछ अधिकारी ग्रामीणों को मनाने पहुंचे और नोटा को वोट करने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
सोमवार को थराली विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान था। देवाल ब्लाक के 5 किमी पैदल वाले बूथ देवसारी में सुबह 8 बजे पोलिंग शुरू हुई, लेकिन सुबह दस बजे तक एक भी मतदाता यहां नहीं पहुंचा। यहां 581 मतदाता हैं। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी पदमेंद्र डोभाल देवसारी पहुंचे। ग्राम प्रधान बाली राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू परिहार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मांग सरकार तो दूर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी नहीं सुनीं।
हालांकि इस दौरान अधिकारी नोटा को वोट करने की अपील करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। थराली रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम ने कहा कि ग्रामीणों से सड़क में देरी के मामले को समझाते हुए जल्द समस्या हल करने के लिए कहा गया। बावजूद ग्रामीण नहीं मानें।
ईवीएम में खराबी, दो घंटे देरी से हुआ मतदान
हाटकल्याड़ी में 40 मिनट रुका मतदान
देवाल ब्लाक के हाटकल्याड़ी मतदान केंद्र में वोटिंग मशीन में खराबी आने से मतदान 40 मिनट रुका रहा। हाटकल्याड़ी मतदान केंद्र में 448 मतदाता हैं। यहां दोपहर 1 बजे तक 190 लोगों ने मतदान किया, लेकिन इस दौरान ईवीएम में खराबी आ गई। इसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई और दोपहर एक बजकर 40 मिनट से मतदान शुरू हुआ।
ईवीएम में खराबी, दो घंटे देरी से हुआ मतदान
घाट। थराली विधानसभा उपचुनाव के दौरान घाट ब्लाक के सरपानी पोलिंग बूथ पर शुरुआत में ही ईवीएम में खराबी के कारण मतदान दो घंटे देरी से शुरू हुआ। यहां बूथ पर सुबह आठ बजे जब मॉकपोल किया गया तो ईवीएम के दूसरे नंबर का बटन खराब पाया गया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की सूचना मिलने पर निर्वाचन विभाग की ओर से यहां तत्काल ईवीएम बदली गई। मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सरपानी मतदाता बूथ पर कुुल 626 में से शाम पांच बजे तक 423 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।