फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers demonstrated to remove illegal encroachment from Mokshadham

Dehradun News: मोक्षधाम से अवैध कब्जा हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2024 07:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to remove illegal encroachment from Mokshadham
सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरियावाला कला के धौलास गांव में नदी के किनारे मोक्षधाम की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही ग्राम प्रधान रजनी देवी ने कहा कि बीते आठ साल से मोक्षधाम की जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील से जिला प्रशासन तक की जा चुकी है। प्रशासन की ओर से हर बार जांच किए जाने की बात कही जाती है। आठ साल से जांच पूरी नहीं हुई है। मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने कहा कि भू-माफिया ने मोक्षधाम में लगा बोर्ड भी हटा दिया है। समिति और ग्राम पंचायत साल 2016 से लगातार मोक्षधाम की भूमि को बचाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। साल 2018 में ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जाधारी के खिलाफ शिकायत भी की, परंतु कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि अवैध कब्जे का सिलसिला लगातार जारी है। अगर यही हाल रहा तो ग्रामीणों के पास अंतिम संस्कार के लिए जगह ही नहीं बचेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध कब्जे जल्द नहीं हटाए गए तो समिति और ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशोक नेगी, मोहनलाल शर्मा, कैप्टन अशोक नेगी, मनजीत सिंह नेगी, अमित पुंडीर, अरुण रावत, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed