फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers Carry pregnant women in Boat For admit in hospital after waterlogged

मूसलाधार बारिश से जब जलमग्न हुई सड़कें, तो गर्भवती को नाव में लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण

Thu, 11 Jul 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers Carry pregnant women in Boat For admit in hospital after waterlogged
गर्भवती को नाव से अस्पताल ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कुमाऊं में सीजन की पहली बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। 24 घंटे में हुई बारिश से सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं। वहीं तेज बारिश से जलमग्न हुई बंगाली कॉलोनी पकड़िया में जलभराव हो गया। इससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। 

विज्ञापन


गांव के लोगों ने अपनी ही नाव को पानी में उतारा और लोगों ने इससे आवाजाही की। इस दौरान एक गर्भवती को भी अस्पताल पहुंचाने के लिए नाव से सड़क तक लाया गया। इसी कॉलोनी में बने राधे मंदिर का परिसर भी पानी में डूब गया। 
विज्ञापन




नगर क्षेत्र में जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, पालिकाध्यक्ष, सभासद ने क्षेत्र में बंद नालों और नालियों को जेसीबी से खुलवाया। एसडीएम बिष्ट ने लोहियाहेड रोड, सितारगंज रोड, चंद्र बाटिका, अमाऊं के उन बंद रास्तों को जेसीबी से खुलवाया, जिनके कारण जलभराव हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहियाहेड रोड पर भी पानी निकासी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगर की निचली जगहों के अलावा एनएच की आधी अधूरी नाली के कारण अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया।

नगर के ब्लॉक मार्केट, थारू विकास भवन के आसपास की बस्ती, अमाऊं, आदर्श कॉलोनी, खकरा नाले से लगा इस्लामनगर, सैनिक कॉलोनी, कंजाबाग सड़क जलमग्न स्थिति में रही। एनएच की नाली ने पानी के लिए ठोकर का काम किया है, जिससे ब्लॉक मार्केट के आगे की दुकानों में एक से तीन फीट पानी भर गया है। 

परवीन नदी में जलस्तर बढ़ने से पहेनियां में क्षतिग्रस्त पुल के पास बनाए जा रहे पक्के वैकल्पिक मार्ग का काम मंगलवार को रुक गया है। नदी में बने कच्चे वैकल्पिक मार्ग के ऊपर पानी बह रहा था, जो दोपहर को नीचे आ गया और आवागमन शुरू हो पाया।

लोनिवि के सहायक अभियंता डीएस जरमाल ने कहा कि नदी में होम पाइप डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। यह भी कहा कि रात में बारिश नहीं हुई तो आज  काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed