फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers block highway on Chorkandi double murder case in pauri

पौड़ी: चोरकंडी दोहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने लगाया हाईवे पर जाम, दी चेतावनी

Fri, 13 Sep 2019 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers block highway on Chorkandi double murder case in pauri
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बुआखाल में हुए चोरकंडी दोहरे हत्याकांड को लेकर आज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया। ग्रामीण दोहरे हत्याकांड की धीमी प्रगति से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी के माता-पिता व परिजन भी शामिल हैं, लेकिन पुलिस आरोपी के परिवार को बचाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण इससे पहले भी मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 

विज्ञापन


बता दें कि जिले के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव के दोहरे हत्याकांड की जांच प्रगति से नाखुश ग्रामीणों ने राजमार्ग चक्काजाम किए जाने की चेतावनी दी थी। गांव वालों का आरोप है कि 23 जुलाई 2019 गांव में रघुवीर सिंह व धीरज सिंह की हत्या तीसरे दोस्त अजीत सिंह ने की।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने में उसके परिजनों का भी हाथ है, लेकिन परिजनों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष व गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। वर्तमान जांच से ग्रामीण नाखुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed