फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers besiege the CHC incharge in Quansi

क्वांसी पहुंचे सीएचसी प्रभारी का ग्रामीणों ने घेराव कर हंगामा काटा

Fri, 30 Aug 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers besiege the CHC incharge in Quansi
सही समय पर उपचार न मिलने के कारण खारसी गांव निवासी महिला की मौत के बाद बुधवार को सीएचसी चकराता के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चौहान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका घेराव कर खूब खरी खोटी सुनाई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात फॉर्मासिस्ट, एएनएम और एक वॉर्ड ब्वॉय के बीते बुधवार को गायब रहने की बात प्रकाश में आई। जिस पर उन्होंने गायब चल रहे कर्मचारियों का वेतन काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर स्टॉफ अस्पताल से गायब रहता है। देखभाल के अभाव में अस्पताल परिसर में लंबी-लंबी घास उग आई है। अस्पताल भवन शोपीस साबित हो रहा है। बुखार, जुकाम, खांसी जैसी मामूली बीमारी के लिए भी लोग करीब 26 किमी दूर चकराता की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। जिस कारण खारसी गांव निवासी ऊषा देवी सही समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। मालूम हो कि बीते बुधवार को खारसी गांव निवासी ऊषा देवी को बुखार और सीने में जकड़न मससूस होने की शिकायत पर अस्पताल में लाया गया था। लेकिन यहां पर चिकित्सक और अन्य स्टॉफ के मौजूद न होने के कारण परिजनों को उन्हें सीएचसी चकराता लेकर जाना पड़ा। लेकिन बीच रास्ते में ही ऊषा देवी ने उपचार न मिलने के कारण दम तोड़ दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि निरीक्षण और ग्रामीणों से वार्ता के बाद इस बात की पुष्टि हुई है है कि बीते बुधावर को अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट कल्पना रानी, वॉर्ड ब्वाय प्यारदास और एएनएम राखी अस्पताल में नहीं थे। इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी। जिस पर इनके वेतन काटने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की गई है। घेराव करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, सूरत सिंह, भागीराम, सरदार सिंह, मुन्ना चौहान, सूरत सिंह, जोधवीर रावत, जवाहर सिंह, बलबीर सिंह, अजब सिंह, आनंद सिंह, भगतराम, कमलदास, अमित, बबलू, नरेंद्र कुमार, गुड्डू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed