फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers arrive pregnant woman by foot to hospital

गर्भवती महिला को प्रसव के लिए दस किलोमीटर डोली में लाना पड़ा

Wed, 16 Aug 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Wed, 16 Aug 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
villagers arrive pregnant woman by foot to hospital
दस किलोमीटर डोली में लाना पड़ा

सीमांत क्षेत्र जाराजिबली की एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए 10 किलोमीटर दूरी तक डोली पर बैठाकर लाना पड़ा। जाराजिबली से बंगापानी तक महिला को डोली पर बैठाकर लाने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि जाराजिबली से बंगापानी जाने वाली सड़क जून से बंद पड़ी है।

विज्ञापन


इस सड़क पर इतना ज्यादा मलबा पटा है कि उसमें पैदल चल पाना भी संभव नहीं है। बंगापानी से महिला को एक वाहन पर बैठाकर बरम तक लाया गया। बरम में मोटर पुल टूटा होने के कारण लोगों ने किसी तरह महिला को उफनता नाला पार कराया और वहां से 96 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन


जारा गांव के वीरेंद्र सिंह की पत्नी आशा देवी गर्भवती हैं। उनको मंगलवार रात अचानक दर्द शुरू हो गया। बंगापानी के युवकों ने महिला को डोली पर बैठाकर अस्पताल तक ले जाने का फैसला लिया। इसमें नब्बू बिष्ट, विक्की बिष्ट, रमेश बिष्ट, भाष्कर बिष्ट, उम्मेद बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट आदि ने कठिन रास्ते से आशा देवी को तीन घंटे में बंगापानी स्टेशन पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाराजिबली में एक एएनएम सेंटर तो खुला है, लेकिन उसमें कभी कोई कर्मचारी नहीं आता। लोगों में सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भारी गुस्सा है। उन्होंने एएनएम सेंटर को खोलने और बंद पड़ी सड़क से मलबा हटाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed