फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers angry over non-construction of bridge, demonstrated

Dehradun News: पुल निर्माण नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over non-construction of bridge, demonstrated
पश्चिमीवाला रोड पर स्थित बरसाती खाले (नाले) के ऊपर पुल का निर्माण न होने पर शनिवार को ग्रामीण भड़क गए। विरोध में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बीते साल बरसात शुरू होने पर पुल से चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि बीते साल सितंबर में पुल को ध्वस्त कर दिया गया था। इस कारण लोगों की आवाजाही कठिन बनी हुई है। करीब एक माह पूर्व निर्माण शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही दिन बाद कार्य बंद कर दिया गया। कहा कि ग्रामीणों का संपर्क विकासनगर बाजार और ब्लॉक मुख्यालय से कटा हुआ है। लोगों को विकासनगर जाने लिए तीन से पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। खाले पर पुल न बनने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया। इस सड़क से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों की करीब 10 हजार की आबादी जुड़ी हुई है। लोनिवि निर्माण खंड देहरादून के सहायक अभियंता प्रदीप सैनी ने बताया कि पुल निर्माण के लिए मेरठ में स्टील के गार्डर और बेयरिंग तैयार किए जा रहे हैं। गार्डर उपलब्ध होते ही पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में राजेश गुलेरिया, गुलदीप सपइया, नीलम सपइया, अजय गुलेरिया, निखिल शर्मा, रितेश तोमर, टिंकू, दिनेश तोमर, दान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed