फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villager want to save injured leopard life but leopard attack on him

घायल तेंदुए की मदद कर रहा था ग्रामीण, लेकिन अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार

Thu, 04 Oct 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Updated Thu, 04 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
villager want to save injured leopard life but leopard attack on him

बागेश्वर में धरमघर वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौंरा में घायल तेंदुए को पकड़ने गए एक ग्रामीण को तेंदुए ने घायल किया।

विज्ञापन


घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वन विभाग की टीम ने देर रात 9 बजे के करीब तेंदुए को ट्रेक्यूलाइज कर दिया। उसे पिंजरे में रेंज कार्यालय बागेश्वर लाया गया। 

चौंरा के ग्रामीणों को बुधवार की सुबह पुंगर नदी के किनारे घायल तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों ने तेंदुए को शोर मचाकर भगाने की कोशिश की तो वह भाग नहीं सका। ग्रामीण समझ गए कि तेंदुआ घायल है। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


 

तेंदुए की कमर तथा पिछले पैर में जख्म

इस बीच चौंरा गांव के ही ग्रामीण जगदीश सिंह धपोला 45 पुत्र लक्ष्मण सिंह ने रस्सी से तेंदुए को बांधने का प्रयास किया तो तेंदुए ने जगदीश पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। तेंदुए ने पहले उनका हाथ और फिर उनका पैर अपने जबड़े में दबा लिया। साथ के लोगों ने बमुश्किल उन्हें तेंदुए से बचाया।

घायल जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जगदीश के हाथ व पैर में 80 टांके लगे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शिकार को लेकर किसी दूसरे तेंदुए से संघर्ष में यह तेंदुआ घायल हुआ होगा। तेंदुए की कमर तथा पिछले पैर में जख्म है।

डौला में तेंदुए ने बकरियों को मारा 
बागेश्वर में ही कपकोट तहसील के डौला गांव में तेंदुए ने ग्रामीण दलीप सिंह की आधा दर्जन से अधिक बकरियों को मार डाला है। जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी ने प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है।

बाघ ने तेंदुए के बच्चे को मार डाला

रामनगर (नैनीताल) में कोसी रेंज के परेवा बीट में बाघ ने तेंदुए के बच्चे को मार डाला। मंगलवार को गश्त के दौरान वन कर्मियों को तेंदुए के बच्चे का शव मिला। पशु चिकित्सकों ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया और बाद में शव को जला दिया। डीएफओ नेहा वर्मा ने बताया कि तेंदुए के बच्चे का पिछला हिस्सा बाघ ने खाकर मार डाला। 

रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ ने बताया कि दो सितंबर को अपराह्न तीन बजे परेवा बीट संख्या दो में वन कर्मियों को गश्त के दौरान तेंदुए के बच्चे का शव मिला। रामनगर वन परिसर स्थित कार्यशाला में शव का पशु चिकित्साधिकारियों ने परीक्षण किया।

मृत तेंदुए के बच्चे के सभी अंग (जैसे नाखून, दांत, खाल, हड्डी और बाल) सुरक्षित पाए गए। इसके बाद दो पशु चिकित्साधिकारियों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। बताया कि तेंदुए के बच्चे की उम्र तीन से चार माह के बीच की होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को विच्छेदित कर जला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed