फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikram Sharma murder case 36 hours later accused remain unaccounted for Dehradun Crime news

Dehradun: विक्रम शर्मा हत्याकांड; चौतरफा दबिश पर 36 घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आए आरोपी, जमशेदपुर तक तलाशी

Sat, 14 Feb 2026 09:10 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

विक्रम शर्मा हत्याकांड के आरोपियों के प्रदेश की सीमा से बाहर जाने की आशंका है। दून, हरिद्वार, दिल्ली से लेकर जमशेदपुर तक बदमाशों की तलाशी की जा रही है। 

विज्ञापन
Vikram Sharma murder case 36 hours later accused remain unaccounted for Dehradun Crime news
विक्रम शर्मा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विक्रम शर्मा हत्याकांड में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी गोली मारने वाले शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। चौतरफा दबिश के बावजूद पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देहरादून से हरिद्वार की ओर भागे। आशंका जताई जा रही है कि वे प्रदेश की सीमा पार कर चुके हैं।

विज्ञापन


इसी संभावना को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है और दूसरे राज्यों को भी अलर्ट किया गया है। उत्तराखंड के अंदर दून और हरिद्वार में लगातार पुलिस छापा मार रही है। इसके अलावा दिल्ली और जमशेदपुर तक पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लगातार कई चुनौतियों के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह की विदाई, पुरानी सीट एसटीएफ पर ही बैठेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों के मोबाइल की लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed